कुछ फिजा ही ऐसी है
कुछ होली के मिजाज़ हैं
देखो, आजकल हर पल जैसे
हजार रंगो से सरोबार हैं
महक चंपा की मुझे आती है
या गुजरती हुई तेरी यादो की शाम है
यूँ ही रात रात भर कमरे में आती
महकती सी तान है
लोग भी मुस्कुरा कर मिलते है
चेहरों पर आनादित से भाव है
भूल जाओ सारे गिले शिकवे
वो सब तो बीते कल की बात है
नए मौसम के फूल भी महके है
चिडिया संग कुछ पेड़ भी चेह्कें है
देखा ज़रा मैंने खिडकी खोल कर
समर्पण भाव से मेरी प्रीत भी बहकी है
Friday, March 21, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


1 comments:
Nice blog which i intend to visit in future also
sanjeev
shubizm@gmail.com
http://aryanspeaks.blogspot.com
Post a Comment