एक खाली ख़त नाम था आया
ये समझाने को
शब्दों की ज़रूरत नहीं है
प्यार जतलाने को
एक खाली ख़त नाम था आया.........
यू रुसवा रुसवा तुम न बैठो
दिल की बाते दिल में रखो
आएगा फाल्गुन फिर से
प्रीत जताने को
एक खाली ख़त नाम था आया....
एक कहावत बड़ी पुरानी
रमता जोगी, बहता पानी
तू पानी बन साथ मेरे संग
प्यास जगाने को
एक खाली ख़त नाम था आया....
जब सरसों पीला रंग पाये
बेला मिलन की महकती आये
बहुत से फूल होंगे बगिया में
फिर मुस्काने को
एक खाली ख़त नाम था आया....
मैं खाली ख़त सीने से ला के
चंचल मन में राज़ छुपा के
इतराती फिरती रहती हूँ
झलक सी पाने को
एक खाली ख़त नाम था आया....
Tuesday, February 12, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


0 comments:
Post a Comment